
IPL Media Rights: पूरे 60 हजार करोड़! IPL मीडिया राइट्स का काउंटडाउन शुरू, इन 5 कंपनियों में जंग
AajTak
आईपीएल मीडिया राइट्स का ऐलान जल्द ही होने वाला है. बीसीसीआई को इससे हज़ारों करोड़ रुपये की कमाई की उम्मीद है. अगले पांच साल के लिए निकलने वाले टेंडर में कई कंपनियां आमने-सामने हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग-2022 खत्म हो गया है और अब फैन्स भारत-साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली टी-20 सीरीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं. जब ये टी-20 सीरीज़ खेली जा रही होगी उस वक्त आईपीएल को लेकर एक बड़ा अपडेट होगा. आईपीएल के मीडिया राइट्स का जो ऑक्शन होना है, वह इसी बीच होगा. साल 2023-28 के कार्यकाल के लिए इस बार बोली लगनी है, जिससे बीसीसीआई को हज़ारों करोड़ रुपये की कमाई की उम्मीद है.
आईपीएल मीडिया राइट्स के लिए टेंडर पहले ही निकाले जा चुके हैं, अभी कुल पांच कंपनियों के बीच होड़ लगी हुई है. ऑक्शन से ठीक पहले एक दिलचस्प बयान आया है. ब्रॉकरेज फर्म एलारा सिक्योरिटीज़ का मानना है कि इस बार मीडिया राइट्स के लिए बोली 50 से 60 हज़ार करोड़ रुपये तक जा सकती है.बढ़ गई आईपीएल की ब्रांड वैल्यू! पिछली बार जब ऑक्शन हुआ था, तब 2018 से 2022 के लिए 16300 करोड़ रुपये बीसीसीआई को मिले थे. लेकिन अब आईपीएल बड़ा हो गया है, टीमों की संख्या भी 10 हो गई है. साथ ही चीज़ें काफी बदल गई हैं, ऐसे में आईपीएल की ब्रांड वैल्यू में ज़बरदस्त इजाफा हुआ है. अभी के लिए जिन पांच कंपनियों में रेस लगी हुई है, उनमें वायकॉम, डिज्नी-हॉटस्टार, सोनी, ज़ी और अमेजन हैं. क्योंकि अबकी बार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी ज़बरदस्त फोकस किया जा रहा है, इसलिए अमेज़न जैसे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म भी रेस में बने हुए हैं. अलग-अलग सेट्स के आधार पर बोली आईपीएल के मीडिया राइट्स में इस बार कई चीज़ों का ध्यान रखा जा रहा है. जिसमें टीवी राइट्स, डिजिटल राइट्स, प्लेऑफ के मैचों का राइट, विदेशों में मैच दिखाने के राइट्स शामिल हैं. चार सेट के लिए अलग-अलग बेस प्राइस है, जिसके आधार पर ही बोलियां लगाई जाएंगी. इनमें टीवी राइट्स का 49 करोड़ रुपये प्रति मैच है. बता दें कि आईपीएल 2022 की टीवी रेटिंग्स में ज़बरदस्त गिरावट देखने को मिली थी, इस बार के आईपीएल को बोरिंग भी करार दिया गया था. लेकिन इन सबके बावजूद आईपीएल की वैल्यू पर कोई फर्क नहीं पड़ा. इस तरह की चर्चाएं भी तेज़ हो गई हैं कि अब आईपीएल एक साल में दो बार खेला जा सकता है. हालांकि यह अभी चर्चा तक ही सीमित है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








