
IPL Auction 2022: नाम-इमोशन नहीं, सिर्फ काम और फ्यूचर! ऑक्शन में टीमों ने अपनाया एक ही मंत्र
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग का मेगा ऑक्शन कई बड़े झटके देकर गया है. इस बार टीमों ने सिर्फ फ्यूचर पर नज़रें गढ़ाई हैं और उसी के हिसाब से खिलाड़ियों में इनवेस्टमेंट किया है.
IPL Auction 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मेगा ऑक्शन खत्म हो गया है. बेंगलुरु में दो दिन तक चले क्रिकेट के बाजार में 5 अरब से ज्यादा रुपये खर्च किए गए. 10 टीमों ने सैकड़ों खिलाड़ियों को खरीदा और अब मंच पूरी तरह से तैयार हो गया है आईपीएल के अगले सीजन के लिए. इस मेगा ऑक्शन ने कई लोगों को हैरान किया, बड़े नाम नहीं बिके और नए नामों पर करोड़ों की बरसात हुई. ऐसा क्यों हुआ और इसके पीछे क्या रणनीति दिखाई पड़ती है, इसका मंत्र एक ही नज़र आता है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












