
IPL 2026 से पहले GT को तगड़ा झटका! चोटिल हुआ ये स्टार बल्लेबाज, तैयारियों पर खड़े हुए सवाल
AajTak
गुजरात टाइटन्स के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन को Vijay Hazare Trophy 2025-26 में खेलते समय दाहिनी पसली में चोट लगी है. रन लेने के दौरान की गई डाइव के कारण उन्हें छोटी, अविकसित फ्रैक्चर हुआ. इसके चलते वह टूर्नामेंट के बाकी मैचों से बाहर हैं और फिलहाल BCCI के CoE, बेंगलुरु में चोट का इलाज करवा रहे हैं.
IPL 2026 की तैयारियों के बीच गुजरात टाइटन्स (GT) के फैन्स के लिए अच्छी खबर नहीं है. युवा और धाकड़ बल्लेबाज साई सुदर्शन को विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते समय पसली में चोट लग गई है. वह टूर्नामेंट के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं और फिलहाल बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में इलाज करवा रहे हैं. हालांकि टीम को राहत की बात यह है कि चोट गंभीर नहीं है, और IPL 2026 में साई अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से फिर मैदान पर लौट सकते हैं.
तमिलनाडु के साई सुदर्शन को मध्य प्रदेश (26 दिसंबर) के खिलाफ 51 रनों की पारी के दौरान चोट लगी. उन्होंने रन-आउट से बचने के लिए डाइव का सहारा लिया था. इसके बाद साई ने कर्नाटक (29 दिसंबर) और झारखंड (31 दिसंबर) के मैचों में हिस्सा नहीं लिया.
24 साल के सुदर्शन को इससे पहले भी नेट्स में गेंद लगने के बाद हल्का दर्द महसूस हुआ था, लेकिन उन्होंने इसे इतना गंभीर नहीं समझा. दुर्भाग्यवश, वही रन लेने के लिए की गई डाइव उनकी चोट का कारण बन गई. CT स्कैन में पता चला कि उनकी दाहिनी सातवीं पसली में छोटी, अविकसित (undisplaced) फ्रैक्चर है.
साई के रिहैब को लेकर क्या अपडेट? साई सुदर्शन का रीहैबिलिटेशन शुरू हो चुका है. वह फिलहाल लोअर-बॉडी फिटनेस और कंडीशनिंग पर काम कर रहे हैं, जबकि CoE की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है. ऊपरी शरीर का कोई व्यायाम अभी नहीं किया जा रहा, ताकि पसली पूरी तरह ठीक हो सके. अनुमान है कि 7-10 दिनों में जब दर्द कम होगा, सुदर्शन ऊपरी शरीर की स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग पर भी काम शुरू करेंगे.
गुजरात टाइटन्स के लिए अच्छी बात यह है कि सुदर्शन ज्यादा लंबा समय बाहर नहीं रहेंगे. अविकसित फ्रैक्चर में हड्डी टूटती है, लेकिन टुकड़े अपनी जगह से हिलते नहीं हैं, इसलिए आमतौर पर सर्जरी की जरूरत नहीं होती.
सुदर्शन मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी और संभवतः रणजी ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे चरण के शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं, लेकिन IPL 2026 में खेलने के लिए तैयार होंगे.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








