
IPL 2026 की तारीखों में बदलाव, अब इन दिन शुरू होगा टूर्नामेंट, RCB खेलेगी ओपनिंग मैच
AajTak
असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में होने वाले आगमी विधानसभा चुनावों के चलते आईपीएल का शेड्यूल अब तक जारी नहीं हुआ है. चुनाव आयोग की ओर से अभी तारीखों की घोषणा नहीं हुई है, जिस कारण मैचों की प्लानिंग प्रभावित हो रही है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के शेड्यूल को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. टूर्नामेंट अब तय तारीख से दो दिन बाद शुरू होगा. ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2026 का आगाज अब 28 मार्च से होगा, जबकि पहले इसे 26 मार्च से शुरू करने की योजना थी.
15 दिसंबर 2025 को सभी 10 फ्रेंचाइजीज को दी गई जानकारी में 26 मार्च की तारीख बताई गई थी, लेकिन अब आंतरिक रूप से शुरुआत 28 मार्च तय की गई है. फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें: IPL से पहले वैभव सूर्यवंशी की आंधी, 14 गेंदों पर जड़ी फिफ्टी...अर्जुन तेंदुलकर ने भी काटा गदर
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक अगले हफ्ते होने वाली है, जिसमें पूरे कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा. शेड्यूल जारी करने में देरी की मुख्य वजह असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं. अभी तक चुनाव आयोग ने इन राज्यों की तारीखों का ऐलान नहीं किया है. बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का होम ग्राउंड कोलकाता स्थित है ईडन गार्डन्स है. जबकि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का होम ग्राउंड चेन्नई का एमए चिदम्बरम स्टेडियम है. वहीं गुवाहाटी का बरसापारा स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स (RR) का दूसरा होम वेन्यू है
2008 में आईपीएल शुरू होने के बाद जब-जब देश में लोकसभा या किसी राज्य में विधानसभा चुनाव हुए हैं, तब शेड्यूल दो हिस्सों में जारी किया गया था. 2009, 2014, 2019 और 2024 में ऐसा हो चुका है. इस बार आईपीएल गवर्निंग काउंसिल यही मॉडल अपनाएगी या चुनाव तारीखों का इंतजार करेगी, इस पर फैसला होना बाकी है.
आरसीबी खेलेगी ओपनिंग मैच, लेकिन... टूर्नामेंट का पहला मैच डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) खेलेगी. लेकिन बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिछले साल आरसबी की विक्ट्री परेड के दौरान हुई भगदड़ के बाद टीम अपने होम मैचों को लेकर विचार कर रही है. आरसीबी ने वैकल्पिक वेन्यू के तौर पर नवी मुंबई, रायपुर और पुणे को शॉर्टलिस्ट किया है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









