
IPL 2022, Mega Auction, Kane Richardson: खरीददार नहीं मिलने पर केन रिचर्ड्सन दुखी, बोले- इस वजह से रहा 'अनसोल्ड'
AajTak
हाल ही में खत्म हुए इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन में ऑस्ट्रलियाई तेज गेंदबाज केन रिचर्ड्सन और एडम जाम्पा को कई खरीददार नहीं मिला. केन रिचर्ड्सन ने इसकी वजह का भी खुलासा किया.
इस इंडियन प्रीमियर लीग मेगा ऑक्शन में टीमों ने कई चौंकाने वाले फैसले लिए हैं. सुरेश रैना से लेकर कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनको लेकर उम्मीद जताई जा रही थी कि वे इस लीग में बेहतर कॉन्ट्रेक्ट लेकर जाएंगे, लेकिन हुआ कुछ और. रैना समेत ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज केन रिचर्ड्सन और स्पिनर एडम जाम्पा को भी कोई खरीददार नहीं मिला. जाम्पा ने टी-20 फॉर्मेट में शानदार खेल दिखाया है, ऐसे में उनका नीलामी में नहीं बिकना काफी चैंकाने वाला था.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












