
IPL 2022 Mega Auction, David Warner: ‘इस साल हम किस टीम में रहेंगे?’, IPL Auction पर वॉर्नर ने इंडियन प्लेयर से पूछा
AajTak
IPL 2022 सीजन के लिए मेगा ऑक्शन जल्द ही होने वाली है. इसके बाद टूर्नामेंट की तैयारी की जाएगी, जो मार्च-अप्रैल में हो सकता है. इसी के साथ मेगा ऑक्शन के लिए सभी 10 टीमों ने कमर कस ली है...
IPL 2022 Mega Auction, David Warner: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन के लिए मेगा ऑक्शन जल्द ही होने वाली है. इसके बाद टूर्नामेंट की तैयारी की जाएगी, जो मार्च-अप्रैल में हो सकता है. इसी के साथ मेगा ऑक्शन के लिए सभी 10 टीमों ने कमर कस ली है. ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर समेत कई स्टार खिलाड़ी भी ऑक्शन के लिए बेताब नजर आ रहे हैं.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












