
IPL 2022, Mega Auction: ‘सबको पता है’, क्या वॉर्नर बनेंगे RCB के कप्तान? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
AajTak
विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को नए कप्तान की तलाश है. क्या वो कप्तान डेविड वॉर्नर हो सकते हैं, इस सवाल पर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी राय रखी है.
IPL 2022, Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) का मेगा ऑक्शन करीब है और सभी टीमों ने अपनी तैयारियां कर ली हैं. इस बार मेगा ऑक्शन है ऐसे में कई बड़े नामों की बोली लगने वाली है. इन्हीं में से एक ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर हैं, जो सनराइज़र्स हैदराबाद से अलग हुए हैं. माना जा रहा है कि वॉर्नर की बड़ी बोली लगेगी, वह किसी टीम के कप्तान बनने के भी दावेदार हैं. लेकिन पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा की राय इससे अलग है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












