
IPL 2022, Gautam Gambhir: लखनऊ ने साइन की एक और बड़ी डील, गौतम गंभीर को दी अहम जिम्मेदारी
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में इसी साल जुड़ी नई फ्रेंचाइज़ी लखनऊ ने एक और बड़े नाम को अपने साथ जोड़ा है. पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा सांसद गौतम गंभीर को लखनऊ की टीम ने अपना मेंटर बनाया है. जल्द ही टीम द्वारा इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा.
IPL 2022, Gautam Gambhir: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में इसी साल जुड़ी नई फ्रेंचाइज़ी लखनऊ ने एक और बड़े नाम को अपने साथ जोड़ा है. पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा सांसद गौतम गंभीर को लखनऊ की टीम ने अपना मेंटर बनाया है. लखनऊ फ्रेंचाइजी ने हाल ही में जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एंडी फ्लॉवर को अपना कोच नियुक्त किया था. ऐसे में अब क्रिकेट के दो बड़े नाम लखनऊ के साथ जुड़ गए हैं. बता दें कि लखनऊ आईपीएल की सबसे महंगी टीम है, जिसे गोयनका ग्रुप ने करीब 7 हजार करोड़ रुपये में खरीदा था.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












