
IPL 2022: बढ़ सकता है स्ट्रेटेजिक टाइम आउट का वक्त, होगा ये बड़ा बदलाव!
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज होने वाला है और इस बार इसमें कुछ बदलाव भी देखने को मिलेंगे. आईपीएल के मीडिया राइट्स जल्द ही जारी होने वाले हैं, जिसमें बीसीसीआई नए प्रयोग की तैयारी में है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का आगाज़ होने वाला है और बीसीसीआई इसकी तैयारियों में जुटा है. जल्द ही बोर्ड की तरफ से मीडिया राइट्स के टेंडर निकाले जाएंगे. लेकिन इस बार एक बड़ा बदलाव भी हो सकता है. पारियों के दौरान जो स्ट्रेटेजिक टाइम आउट होता है, अब उसके वक्त को बढ़ाने की तैयारी चल रही है. क्रिकबज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार मीडिया राइट्स के दाम हजारों करोड़ रुपये में जा सकते हैं. ऐसे में कंपनियों को पैसा रिकवर करने का मौका दिया जाएगा, ऐसे में सबसे सही स्ट्रेटेजिक टाइम आउट के वक्त को बढ़ाना है. आईपीएल में जब कोई मैच होता है, तब एक पारी में दो टाइम आउट होते हैं. एक बैटिंग टीम की ओर से और दूसरा बॉलिंग टीम की ओर से. अभी यह 150 सेकंड का होता है, लेकिन अब इसे तीन मिनट तक किया जा सकता है. यानी इसमें 30 सेकंड की बढ़ोतरी होगी, जो विज्ञापन की दुनिया के लिए काफी है.

मुंबई में IPL 2026 से पहले सभी 10 टीमों के कप्तान एक साथ जुटे और पारंपरिक कैप्टंस फोटो सेशन (Captain’s Photo Session) में हिस्सा लिया. यह फोटोशूट हर साल टूर्नामेंट के आधिकारिक आगाज से पहले होता है. इस इवेंट के साथ IPL 2026 की काउंटडाउन तेज हो गई है और फैन्स में नए सीजन को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.










