
IPL से निकाले गए मुस्तफिजुर रहमान को पाकिस्तान में मिला सहारा, अब PSL में आएंगे नजर
AajTak
मुस्ताफ़िज़ुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने की पुष्टि हो गई है. रहमान को हाल ही में आईपीएल टीम केकेआर ने रिलीज कर दिया था. इसके बाद से बीसीसीआई और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच तनातनी चल रही है.
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफ़िज़ुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से अचानक बाहर होने के बाद फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट में नया ठिकाना मिल गया है. बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज़ को आगामी पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने की पुष्टि हो चुकी है. यह कदम ऐसे समय पर आया है जब उनके आईपीएल से रिलीज़ होने को लेकर क्रिकेट बोर्ड्स और टूर्नामेंट आयोजकों के बीच व्यापक चर्चा छिड़ी हुई है.
केकेआर ने किया था रिलीज
मुस्ताफ़िज़ुर को हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज़ किया था, जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फ्रेंचाइज़ी से बांग्लादेशी खिलाड़ी को छोड़ने को कहा. आईपीएल ऑक्शन में केकेआर ने मुस्ताफ़िज़ुर को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश की मांग ICC ने ठुकराई, टी20 वर्ल्ड कप के मैच भारत में नहीं खेला तो कटेगा प्वाइंट
अब पाकिस्तानी लीग में खेलेंगे रहमान
आईपीएल से बाहर होने के तुरंत बाद पाकिस्तान सुपर लीग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के ज़रिए पुष्टि की कि मुस्ताफ़िज़ुर अगले सीज़न में PSL में खेलते नज़र आएंगे, जबकि PSL का ड्राफ्ट अभी होना बाकी है. यह ड्राफ्ट 21 जनवरी को निर्धारित है. यह ऐलान मुस्ताफ़िज़ुर की आठ साल बाद PSL में वापसी को भी दर्शाता है. इससे पहले वह लाहौर कलंदर्स की ओर से खेल चुके हैं.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









