
IPL से आउट किए जाने के बाद टूट गए मुस्ताफिजुर, साथी खिलाड़ी का दावा
AajTak
मुस्तफिजुर रहमान को 3 जनवरी को केकेआर और बीसीसीआई ने रिलीज़ किया, जिसके बाद भारत और बांग्लादेश के बीच बड़ा क्रिकेट विवाद खड़ा हो गया. बांग्लादेश सरकार ने आईपीएल 2026 के प्रसारण पर रोक लगा दी और बीसीबी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वेन्यू बदलने की मांग की.
आईपीएल से मुस्तफिजुर रहमान को बाहर किए जाने के बाद भारत और बांग्लादेश में तनाव और बढ़ गया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में हो रहे टी20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार की धमकी दी है. दरअसल, 3 जनवरी को मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर और बीसीसीआई की ओर से रिलीज़ किया गया था. इसके ठीक एक दिन बाद उन्होंने अपनी बीपीएल टीम के लिए आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दिलाई.
आम जनता के विरोध के बाद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोलकाता नाइट राइडर्स को बाएं हाथ के इस तेज़ गेंदबाज़ को रिलीज़ करने का निर्देश दिया. इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और बांग्लादेश सरकार भी इस मामले में कूद पड़े.
सितंबर 2026 में होने वाला भारत का बांग्लादेश दौरा फिलहाल रोक दिया गया है. बांग्लादेश सरकार ने देश में आईपीएल 2026 के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया है. बीसीबी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश टीम को भारत नहीं भेजेगा और उसने आईसीसी को वेन्यू बदलने को लेकर पत्र भी लिखा है.
यह भी पढ़ें: मुस्ताफिजुर रहमान को हटाने से भड़का बांग्लादेश, IPL टेलीकास्ट पर लगाया बैन
मुस्तफिजुर रहमान पर क्या असर पड़ा?
रहमान के बांग्लादेशी साथी और रंगपुर राइडर्स के कप्तान नुरुल हसन ने तेज़ गेंदबाज़ की मौजूदा मानसिक स्थिति पर बात की. नुरुल ने कहा, 'हमारे लिए मुस्तफिज एक वर्ल्ड-क्लास गेंदबाज़ हैं. वह लंबे समय से यह साबित करते आ रहे हैं. हर किसी को उन पर भरोसा है. उनके बारे में और कुछ कहने की ज़रूरत नहीं है; हर कोई उनसे हमेशा प्रभावित रहता है.'

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









