
IPL नीलामी से पहले अर्जुन तेंदुलकर ने दिखाया दम, एक ओवर में जड़े 5 छक्के
AajTak
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई में 73वें पुलिस आमंत्रण शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप-ए के दूसरे दौर के मैच में 31 गेंदों में नाबाद 77 रनों की पारी खेली, साथ ही उन्होंने 41 रन देकर 3 विकेट भी झटके.
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई में 73वें पुलिस आमंत्रण शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप-ए के दूसरे दौर के मैच में 31 गेंदों में नाबाद 77 रनों की पारी खेली, साथ ही उन्होंने 41 रन देकर 3 विकेट भी झटके. उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत एमआईजी क्रिकेट क्लब ने इस्लाम जिमखाना को 194 रनों से करारी शिकस्त दी. यह टूर्नामेंट मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) की ओर से आयोजित किया जा रहा है और कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के बाद शहर में पहली क्रिकेट प्रतियोगिता है. 21 साल के अर्जुन ने अपनी शानदार पारी के दौरान 5 चौके और 8 छक्के लगाए. उन्होंने ऑफ स्पिनर हाशिर दाफेदार के एक ही ओवर में 5 छक्के जड़ दिए.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








