
IPL के बीच मुंबई इंडियंस में बड़ा फेरबदल... विघ्नेश पुथुर बाहर, इस 'अनजान' खिलाड़ी की एंट्री
AajTak
मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में बड़ा फेरबदल किया है. लेग-स्पिनर रघु शर्मा की टीम में एंट्री हुई है. पंजाब के जालंधर में जन्मे रघु शर्मा दाएं हाथ के लेग-ब्रेक गेंदबाज हैं. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में पंजाब और पुडुचेरी का प्रतिनिधित्व किया है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) ने खराब शुरुआत के बाद जबरदस्त वापसी की. मुंबई इंडियं ने शुरुआती पांच में सिर्फ एक मैच जीता था. लेकिन उसके बाद पांच बार की चैम्पियन टीम को लगातार पांच मैचों में विजय हासिल हुई है. इसके चलते मुंबई इंडियंस अब प्लेऑफ की रेस में मजबूती से आ चुकी है.
इस 'अनजान' खिला़ड़ी की एंट्री
हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को अपना अगला मुकाबला (1 मई) को राजस्थान रॉयल्स (RR) से खेलना है. इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में बड़ा फेरबदल किया है. लेग-स्पिनर रघु शर्मा की टीम में एंट्री हुई है. रघु शर्मा ने विघ्नेश पुथुर की जगह ली है, जो इंजरी के चलते बाकी मैचों से बाहर हो गए थे.
11 मार्च 1993 को पंजाब के जालंधर में जन्मे रघु शर्मा दाएं हाथ के लेग-ब्रेक गेंदबाज हैं. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में पंजाब और पुडुचेरी का प्रतिनिधित्व किया है. रघु शर्मा ने अबतक 11 फर्स्ट क्लास मैचों में 19.59 की औसत से 57 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7/56 रहा है.
31 साल के रघु शर्मा ने लिस्ट-ए क्रिकेट में 9 मैच खेलकर 14 विकेट लिए हैं. लिस्ट-ए क्रिकेट में रघु का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/37 रहा है. रघु ने 3 टी20 मैचों में भी हिस्सा लिया है, जिसमें उनके नाम पर 3 विकेट दर्ज हैं. रघु शर्मा पहली बार आईपीएल में भाग लेने जा रहे हैं. वह 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं.
विघ्नेश ने डेब्यू पर मचाई थी तबाही

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












