
IPL अब अपने पुराने रंग में लौटेगा, BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कर दिया ये ऐलान
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन से अपने पुराने अंदाज में लौटेगा, जैसा कि कोरोना से पहले हुआ करता था. अब महामारी नियंत्रण में है और इसलिए यह लीग घरेलू मैदान और विरोधी टीम के मैदान के पुराने प्रारूप में खेली जाएगी. इसका ऐलान BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने किया है...
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन से अपने पुराने अंदाज में लौटेगा, जैसा कि कोरोना से पहले हुआ करता था. यानी की सभी टीमें अपने घरेलू मैदान और विरोधी टीम के मैदान पर मैच खेलती दिखाई देंगी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस संबंध में बोर्ड से मान्यता प्राप्त इकाइयों को अवगत करा दिया है.
2020 में कोविड-19 महामारी फैलने के कारण आईपीएल कुछ स्थानों पर ही आयोजित किया गया. वर्ष 2020 में इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात के तीन स्थानों दुबई, शारजाह और अबुधाबी में खाली स्टेडियमों में किया गया था.
सभी टीमें अपने घरेलू मैदान पर खेल सकेंगी
2021 में इस टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन चार स्थानों दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई और चेन्नई में किया गया. लेकिन अब महामारी नियंत्रण में है और इसलिए यह लीग घरेलू मैदान और विरोधी टीम के मैदान के पुराने प्रारूप में खेली जाएगी.
गांगुली ने राज्य इकाइयों को भेजे गए संदेश में कहा, ‘आईपीएल को अगले साल से घरेलू मैदान और विरोधी टीम के मैदान पर मैच खेलने के प्रारूप में आयोजित किया जाएगा. सभी 10 टीमें अपने घरेलू मैच अपने तय स्थल पर खेलेंगी.’
महिला IPL भी जल्द शुरू हो सकता है

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












