
Inside Story: सरहद पार रची गई मोहाली धमाके की साजिश, हमले में ISI का हाथ!
AajTak
मोहाली के जिस दफ़्तर पर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड यानी आरपीजी से हमला किया गया है, वो सबके बस की बात नहीं है. ऐसे में हमले के तार सरहद पार से जुड़ते दिखाई देते हैं. यह हमला अपने आप में कई सवाल खड़े कर गया है.
क्या पंजाब में इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हुआ आरपीजी अटैक आईएसआई और ख़ालिस्तान समर्थित आतंकियों की साज़िश है? पंजाब पुलिस ने बेशक अभी इस हमले की पूरी साज़िश का ख़ुलासा ना किया हो, लेकिन खुफ़िया सूत्रों को इस हमले को लेकर कुछ ऐसी ही आशंका है. असल में मोहाली के इस दफ़्तर पर जिस तरह से रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड यानी आरपीजी से हमला किया गया है, वो सबके बस की बात नहीं है. ऐसे में हमले के तार सरहद पार से जुड़ते दिखाई देते हैं.
मोहाली में पंजाब इंटेलिजेंस दफ्तर में रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड यानी आरपीजी का हमला अपने आप में कई सवाल खड़े कर गया है. सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि आख़िर इस आरपीजी अटैक का सच क्या है? क्या ये आईएसआईए के इशारे पर किया गया ख़ालिस्तानी आतंकियों का हमला है या फिर कुछ और? क्योंकि जिस तरह हमले में रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड यानी आरपीजी का इस्तेमाल किया गया, वैसा हमला करना हर किसी के बस की बात नहीं है. ऐसे हथियारों का इस्तेमाल आम तौर पर फ़ौज या अर्धसैनिक बलों के जवान ही करते हैं, ऐसे में अगर पंजाब इंटेलिजेंस के दफ़्तर पर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड यानी आरपीजी से हमला होता है, तो मामला यकीन गंभीर हो जाता है.
उधर, खुफ़िया सूत्रों का कहना है कि आईएसआईए पंजाब को फिर से आतंक की आग में झोंकने की साज़िश रच रहा है. इसके लिए उसने अपने हेडक्वार्टर में कश्मीर और खालिस्तान के लिए एक ज्वाइंट डेस्क बना दिया है, इस 'के-टू' डेस्क के पास कश्मीर के साथ-साथ पंजाब को भी अशांत करने की सुपारी है. और तो और आईएसआई ने इसके लिए एक नए आतंकी संगठन की भी शुरुआत की है, जिसे नाम दिया है 'लश्कर-ए-खालसा.' फिलहाल मोहाली में हुए अटैक की पूरी तस्वीर बेशक अभी साफ़ नहीं हुई हो, लेकिन ये हमला आईएसआई की साज़िश की तरफ़ इशारा ज़रूर करता है. वैसे भी आरपीजी पड़ोस के किसी दुकान से ख़रीद कर लाया नहीं जा सकता और इसे चलाने के लिए भी ट्रेनिंग की दरकार होती है.
इसे भी पढ़ें--- Law and Order: जानें, क्या होती है घुड़सवार पुलिस, कैसे करती है काम?
हालांकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मामले में फिलहाल कुछ लोगों को गिरफ्तार करने की बात कही है. उन्होंने ये भी कहा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और पंजाब का माहौल बिगाड़ने वालों के साथ सख्ती की जाएगी. लेकिन इस हमले से उपजे सवाल और उसके मायनों पर और चर्चा करें, आइए उससे पहले इस पूरी वारदात की एनोटॉमी जल्दी से समझ लेते हैं.
सूत्रों की मानें तो ये धमाका मोहाली में मौजूद ख़ुफ़िया विभाग के दफ्तर पर शाम करीब सात बजकर पैंतालीस मिनट पर हुआ. हमला इमारत की तीसरी मंज़िल पर हुआ, जहां हमले के वक़्त कोई भी मौजूद नहीं था. हालांकि हमले की वजह से इमारत के शीशे चकनाचूर हो गए और चीज़ें इधर-उधर बिखर गईं. पुलिस ने कहा कि धमाका मामूली है और इसमें कोई हताहत नहीं हुआ. पुलिस के मुताबिक ये हमला बाहर से हुआ. फिलहाल ये हमला आतंकी है या नहीं इस पर पंजाब पुलिस ने साफ़-साफ़ कुछ नहीं कहा है. लेकिन उसने इससे इनकार भी नहीं किया है. लेकिन सबसे ख़ास बात ये है कि हमले के लिए रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) का इस्तेमाल किया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










