
Indian Railways: रेलवे ने रद्द की सियालदह समेत कई स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट
AajTak
Indian Railways Train Cancellation list: रेलवे ने 19,20 और 25 मई चलने वाली कई स्पेशल ट्रेन अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दी हैं. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वह अपनी यात्रा इसी हिसाब से तय करें. यहां देखें लिस्ट.
देश में कोरोना की रफ्तार कम हो गई है लेकिन, इसका असर अभी भी देखने को मिल रहा है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने अलग-अलग कारणों से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. रद्द की गई ट्रेनों की जानकारी रेलवे ने ट्वीट कर दी है. पूर्वी रेलवे, पश्चिम रेलवे और उत्तर पश्चिम रेलवे ने कुल 21 स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया है. वर्तमान परिस्थिति में यात्री संख्या में कमी के कारण गांधीधाम-नागरकोइल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें निरस्त रहेगी। ताउते चक्रवात से उत्पन्न परिस्थिति के कारण वेरावल-बांद्रा टर्मिनस व भावनगर - बांद्रा टर्मिनस भी निरस्त रहेगी। विवरण नीचे दिया गया है - pic.twitter.com/wDyS9AQOCv उत्तर पश्चिमी रेलवे ने रद्द की ट्रेनें - उत्तर पश्चिमी रेलवे ने यात्रियों की कम संख्या के कारण 8 रेलसेवाओं को अगले आदेश तक रद्द कर दिया है. यहां देखें कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट. - रेलवे ने गाड़ी संख्या 04855 बीकानेर-रतनगढ़ स्पेशल ट्रेन 21 मई 2021 से अगले आदेश तक के लिए कैंसिल कर दी है. - गाड़ी संख्या 04856 रतनगढ़-बीकानेर स्पेशल ट्रेन 20 मई से रद्द कर दी है. - वहीं, गाड़ी संख्या 04759 श्री गंगानगर-सूरतगढ़ स्पेशल ट्रेन 20 मई से अगले आदेश तक रद्द कर दी गई है. - गाड़ी संख्या 04760 सूरतगढ़-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन, गाड़ी संख्या 04873 रतनगढ़-सरदारशहर स्पेशल ट्रेन और गाड़ी संख्या 04874 सरदारशहर-रतनगढ़ स्पेशल ट्रेन भी 20 मई से अगले आदेश तक सेवा में नहीं रहेगी. - इसके अलावा 21 मई से गाड़ी संख्या रतनगढ़-सरदारशहर स्पेशल, गाड़ी संख्या 04872 सरदारशहर-रतनगढ़ स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










