
Indian Railways: उत्तर भारत में छाया घना कोहरा, गाड़ियों की रफ्तार धीमी, देरी से चल रहीं ये ट्रेनें
AajTak
Indian Railways: मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तर पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और इससे सटे पश्चिम यूपी, उत्तर बिहार और इससे सटे पूर्वी यूपी और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल पर कोहरे की परत देखी गई. इससे विजिविलिटी में कमी दर्ज की गई. जिसके चलते गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेंक लगा है. कई ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं.
पूरा उत्तर भारत कोहरे और शीतलहर की चपेट में है. मौसम विभाग के मुताबिक अभी ये ठंड और कहर ढाने वाली है. 28 दिसंबर तक राहत के कोई आसार नहीं हैं. दिल्ली-एनसीआर, यूपी, पंजाब और चंडीगढ़ में कोहरा लगातार कहर ढा रहा है. आज भी घने कोहरे की वजह से सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है. कई इलाकों में विजिविलिटी कम होने के चलते गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लगा है. कई ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं.
मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तर पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और इससे सटे पश्चिम यूपी, उत्तर बिहार और इससे सटे पूर्वी यूपी और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल पर कोहरे की परत देखी गई. इससे विजिविलिटी में कमी दर्ज की गई. अमृतसर में विजिविलिटी 200, पटियाला और चंडीगढ़ में 50-50, अंबाला में 25, गंगानगर में 25, चूरू में 50, बरेली में 50, पालम में 200, सफदरजंग-500, पूर्णिया में 50 दर्ज की गई. हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों लखनऊ, गोरखपुर और वाराणसी में विजिविलिटी में सुधार देखा गया, यहां 1000 मीटर से ऊपर विजिविलिटी दर्ज की गई. आइयें देखते हैं, देरी से चल रही ट्रेनों की लिस्ट.
देरी से चल रहीं ये ट्रेनें
बता दें कि दिल्ली सहित गंगा के मैदानी इलाकों में गुरुवार सुबह भी घने कोहरे की परत छाई रही, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ. रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार को 20 ट्रेनें दोपहर 1:30 से 4:30 घंटे की देरी से चलीं. हालांकि हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा के उड़ान संचालन अप्रभावित रहा. इसके अलावा हरियाणा और पंजाब में कई स्थानों पर कोहरे के कारण दृश्यता कम दर्ज हुई, यहां कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य सीमा से नीचे दर्ज किया गया.
मौसम विभाग के अनुसार, बहुत घना कोहरा तब कहा जाता है, जब दृश्यता शून्य से 50 मीटर के बीच होती है. 51 से 200 मीटर के बीच दृश्यता को घना कोहरा, 201 से 500 को मध्यम और 501 से 1,000 मीटर के बीच दृश्यता को हल्का कोहरा कहा जाता है. बता दें कि दिल्ली समेत देश के उत्तरी मैदानी हिस्सों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बहुत घना कोहरा छाया रहा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










