
India Vs West Indies 1st Test: भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट से नाराज इंद्रदेव! बारिश से धुलेगा मैच? जानें मौसम का हाल
AajTak
भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच आज से डोमिनिका में सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. मगर इस शहर का मौसम ठीक नजर नहीं आ रहा है. डोमिनिका में मौसम का मिजाज देखते हुए ऐसा लग रहा है, जैसे इंद्रदेव इस टेस्ट मैच से नाराज हों. मैच का पहला दिन भी बारिश से धुल सकता है.
India Vs West Indies 1st Test: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच आज (12 जुलाई) से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच डोमिनिका में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 से शुरू होगा. मगर इस शहर का मौसम ठीक नजर नहीं आ रहा है.
डोमिनिका में मौसम का मिजाज देखते हुए ऐसा लग रहा है, जैसे इंद्रदेव इस टेस्ट मैच से नाराज हों. दरअसल, पांच दिवसीय इस टेस्ट मैच के दौरान बारिश की आशंका है. दो दिन तो खेल होने की भी उम्मीद नजर नहीं आ रही है. टेस्ट मैच का पहला दिन भी बारिश से धुल सकता है.
बुधवार को डोमिनिका में बारिश की आशंका 55%
मगर यहां देखने वाली बात ये है कि डोमिनिका में बुधवार (12 जुलाई) को मौसम काफी खराब नजर आ रहा है. Accuweather के मुताबिक, इस दिन बारिश की आशंका 55 प्रतिशत है. पहले दिन हवाओं की गति भी 41 km/h की रहेगी. बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
डोमिनिका में बुधवार को मौसम का पूर्वानुमान
अधिकतम तापमान: 31 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान: 26 डिग्री सेल्सियस बारिश की आशंका: 55% बादल छाए रहेंगे: 59% हवाओं की गति रहेगी: 41 km/h

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












