
India vs Pakistan in Asia Cup 2022: 'मुश्किल हालात में बूस्टर है ये पाकिस्तान की जीत', इमरान-बाबर ने बाढ़ पीड़ितों को याद किया
AajTak
एशिया कप में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराया है. इस जीत के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम और पूर्व कप्तान इमरान खान ने देश में बाढ़ से जूझ रहे पीड़ितों को याद किया. बाबर ने इस जीत को बाढ़ पीड़ितों को समर्पित की है...
India vs Pakistan in Asia Cup 2022: पाकिस्तान की इस समय हालत खराब है. वहां बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है. सिंध और बलूचिस्तान समेत कुछ राज्यों के ज्यादातर हिस्से पानी में डूबे हुए हैं. यहां महंगाई अपने चरम पर पहुंच चुकी है. ऐसे में क्रिकेट के मैदान से पाकिस्तानी लोगों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है.
एशिया कप में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराया है. इस जीत के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम और पूर्व कप्तान इमरान खान ने इस मौके पर देशवासियों को याद किया है. इमरान खान पूर्व प्रधानमंत्री भी हैं.
बाबर ने बाढ़ पीड़ितों को यह जीत समर्पित की
बाबर ने इस जीत को बाढ़ पीड़ितों को समर्पित की है. पाकिस्तानी कप्तान ने ट्विटर पर टीम के कुछ फोटो शेयर किए हैं. साथ ही पोस्ट में लिखा, 'रोमांचक मैच में टीम चैम्पियन बनी है. मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद नवाज ने शानदार पारी खेली. यह जीत उन सभी लोगों को समर्पित है, जो पाकिस्तान में बाढ़ से जूझ रहे हैं.'
इसके अलावा इमरान खान ने भी एक ट्वीट किया. इसमें उन्होंने लिखा, 'पाकिस्तान टीम ने शानदार फाइट की और मैच जीता, इसके लिए बधाई. आपने दबाव में भी अपने आप को संभाले रखा. इस मुश्किल हालात में मोरल बूस्टर के लिए जीत जरूरी थी.'
Alhumdulillah - this team of champions delivered in a nail-biting game. Magnificent innings from @iMRizwanPak and Nawaz. This one is for all those people back in our Pakistan fighting with the floods. ❤️ pic.twitter.com/Yad4kxGFSU

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












