
India vs New Zealand 2nd T20I Live Score: भारत-न्यूजीलैंड के बीच आज रायपुर में दूसरा टी20, किसने जीता टॉस?
AajTak
India (IND) vs New Zealand (NZ) Live Score: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला है. आगामी टी20 वर्ल्ड कप के मद्देनजर हर एक मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (23 जनवरी) रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे होगा और पहली गेंद 7 बजे फेंकी जाएगी. इस मुकाबले में मिचेल सेंटनर न्यूजीलैंड की कप्तानी करने जा रहे हैं. वहीं सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के कैप्टन हैं.
दोनों टीम के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को नागपुर में खेला गया था, जिसमें भारत ने 48 रनों से जीत हासिल की. अब ये मुकाबला जीत भारत सीरीज में 2-0 की लीड लेना चाहेगा. भारत-न्यूजीलैंड मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए स्कोरकार्ड पर क्लिक करें...
रायपुर टी20 में न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11: टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉन्वे (विकेट कीपर), रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, माइकल ब्रेसवेल/ईश सोढ़ी, काइल जेमिसन/मैट हेनरी और जैकब डफी
रायपुर टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हर्षित राणा/अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.
भारत-न्यूजीलैंड के बीच H2H कुल टी20I मुकाबले- 26 भारत ने जीते: 13 न्यूजीलैंड ने जीते: 10 टाई: 3
भारत का फुल स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई और हर्षित राणा.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









