
India vs England T20 World Cup 2022: भारत के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड को 'डबल झटका', डेविड मलान के बाद मार्क वुड भी चोटिल
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया का सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ होना है. यह मैच कल एडिलेड के मैदान पर खेला जाएगा. मगर इससे पहले ही इंग्लैंड टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा है. स्टार बल्लेबाज डेविड मलान के बाद अब स्टार तेज गेंदबाज मार्क वुड भी चोटिल हो गए हैं...
India vs England T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में दूसरा सेमीफाइनल मैच टीम इंडिया और इंग्लैंड के खेला जाएगा. यह मुकाबला कल (10 नवंबर) एडिलेड के मैदान पर खेला जाएगा. मगर इससे पहले ही इंग्लैंड टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा है.
दरअसल, इंग्लैंड टीम के स्टार बल्लेबाज डेविड मलान के बाद अब तेज गेंदबाज मार्क वुड भी चोटिल हो गए हैं. ऐसे में वह सेमीफाइनल मैच में इंडिया के खिलाफ खेल पाएंगे या नहीं, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है. मगर रिपोर्ट्स की मानें तो मार्क वुड का खेलना बेहद मुश्किल है. यदि ऐसा होता है, तो उनकी जगह टायमल मिल्स को मौका मिल सकता है.
बीमार भी हैं इंग्लिश गेंदबाज मार्क वुड
बता दें कि मंगलवार (8 नवंबर) को इंग्लैंड टीम ने ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन किया था. इसी दौरान मार्क वुड को चोट लगी है. जबकि इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट ने कन्फर्म किया है कि मार्क वुड इस समय हल्के तौर पर बीमार हैं. जल्द ठीक होने की उम्मीद है. मार्क वुड ने हाल ही में चोट के बाद वापसी की थी. उन्हें एल्बो इंजरी हुई थी. ऐसे में बताया जा रहा है कि उनकी यह चोट उबर आई है.
England fretting over Mark Wood’s fitness before the India-England Semis. He did bowl a few, not full tilt, a day before the game and didn’t look all that comfortable #IndvEng pic.twitter.com/ykA778hVTl
इंग्लैंड टीम के लिए मार्क वुड और मलान का चोटिल होना एक बड़ा झटका है. इस वर्ल्ड कप में मार्क वुड ने 4 मैच में 9 विकेट झटके हैं. उन्होंने इस सीजन में लगातार 90 mph की रफ्तार से गेंदबाजी की है. इसके अलावा मलान ने इस सीजन में 4 मैच खेले, जिसकी तीन पारियों में 56 रन बनाए. रिपोर्ट्स की मानें तो मलान की जगह फिल साल्ट को मौका दिया जा सकता है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











