
India Vs Bangladesh Test Series: टेस्ट क्रिकेट में उलटफेर का मौसम... बांग्लादेश सीरीज में ये गलती भारतीय टीम को पड़ेगी भारी
AajTak
India Vs Bangladesh Test Series: भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज इसी महीने खेली जानी है. पहला मुकाबला 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से कानपुर में होगा. इस सीरीज के लिए BCCI ने पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है.
India Vs Bangladesh Test Series: टेस्ट क्रिकेट में इन दिनों उलटफेर का मौसम छाया हुआ है. पहले बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उसके घर में 2-0 से टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया. इसके बाद इंग्लैंड ने भी धांसू गेम दिखाते हुए इंग्लैंड को उसके घर में टेस्ट मैच हराया.
इस उलटफेर के मौसम के बीच फैन्स को अब भारत-बांग्लादेश सीरीज को लेकर डर सताने लगा है. कुछ फैन्स का मानना है कि बांग्लादेश को हल्के में लेना भारतीय टीम को भारी पड़ सकता है. हालांकि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम यह गलती नहीं करना चाहेगी.
भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज इसी महीने खेली जानी है. पहला मुकाबला 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से कानपुर में होगा. इस सीरीज के लिए BCCI ने पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है.
पाकिस्तान को क्लीन स्वीप कर आ रही बांग्लादेश टीम
बांग्लादेश ने टेस्ट इतिहास में पहली बार पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया है. इसमें बड़ी बात यह रही कि उसने पाकिस्तान को उसी के घर में हराया है. दूसरी ओर श्रीलंका ने इंग्लैंड दौरे पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-2 से गंवा दी. मगर तीसरे टेस्ट में उसने भी इंग्लैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी.
एक महीने में इन दो बड़े उलटफेर ने टेस्ट क्रिकेट का रोमांच बढ़ा दिया है. साथ ही भारतीय टीम के लिए भी टेंशन बढ़ा दी है. हालांकि बांग्लादेश के लिए भारतीय टीम को उसी के घर में हरा पाना बेहद मुश्किल रहेगा. मगर रोहित ब्रिगेड भी बांग्लादेश को कमजोर समझने की गलती नहीं करेगी.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











