
India vs Australia Series: क्रिकेट में आज रचा जाएगा इतिहास... भारत के खिलाफ कंगारुओं की होगी सबसे शर्मनाक हार
AajTak
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है. अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज राजकोट में खेला जाएगा. मुकाबला दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा. यदि भारतीय टीम यह मैच जीतती है, तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम कर देगी...
India vs Australia Series: भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने घर में ऑस्ट्रेलियाई टीम को वनडे सीरीज में करारी शिकस्त दी है. तीन मैचों की वनडे सीरीज के दो मुकाबले हो चुके हैं, जिसमें भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है. अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज (27 सितंबर) राजकोट में खेला जाएगा.
यदि इस मुकाबले में भारतीय टीम जीतती है, तो इतिहास रच देगी. साथ ही भारत के खिलाफ किसी द्विपक्षीय वनडे इंटरनेशनल सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की यह सबसे शर्मनाक हार होगी. दरअसल, तीसरा मैच जीतने के साथ ही भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को मौजूदा सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर देगी.
ऑस्ट्रेलिया को पहली बार क्लीन स्वीप करेगा भारत!
ऐसा होता है तो क्रिकेट इतिहास में यह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड होगा. भारतीय टीम क्रिकेट इतिहास में पहली बार 2 या उससे ज्यादा मैचों की किसी द्विपक्षीय वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप से हराएगी. बता दें कि 1984 से अब तक भारत ने कभी भी 2 या उससे ज्यादा मैचों की द्विपक्षीय वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के क्लीन स्वीप नहीं किया.
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज में हेड-टु-हेड
कुल वनडे सीरीज: 14 ऑस्ट्रेलिया जीता: 8 भारत जीता: 6

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.












