
India vs Afghanistan Live Score, U19 World Cup Semi Final: वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत-अफगानिस्तान की टक्कर, किसने जीता टॉस?
AajTak
IND vs AFG U19 Live Score, U19 World Cup Semi Final: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच है. भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पराजित कर सेमीफाइनल का टिकट कटाया था. भारत इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय है.
India vs Afghanistan, U19 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में आज (4 फरवरी) भारतीय टीम का सामना अफगानिस्तान से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में है. मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे होगा और पहली गेंद 1 बजे फेंकी जाएगी.
इस मुकाबले की विजेता का सामना फाइनल में इंग्लैंड से होगा. इंग्लैंड ने पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 27 रनों से पराजित किया था. इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 6 फरवरी को हरारे में खेला जाना है. भारत-अफगानिस्तान मैच से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए स्कोरकार्ड पर क्लिक करें...
मुकाबले में भारत की संभावित प्लेइंग-11: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अम्बरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेंद्रन.
मुकाबले में अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग-11: खालिद अहमदजई, ओस्मान सादात, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (विकेटकीपर/कप्तान), अजीजुल्लाह मियाखिल, नूरिस्तानी उमरजई, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, वहीदुल्लाह जादरान और अकील खान.
भारत ने टूर्नामेंट में अपने सफर की शुरुआत संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के खिलाफ जीत के साथ की. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में टीम इंडिया ने डीएलएस नियम के तहत यूएसए को 6 विकेट से मात दी. इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ भी भारतीय टीम ने हालात पर बेहतर पकड़ दिखाते हुए डीएलएस नियम के जरिए 18 रनों से जीत दर्ज की.
ग्रुप चरण का आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया, जहां भारत ने एक बार फिर डीएलएस नियम के तहत 7 विकेट से शानदार जीत हासिल की. ग्रुप स्टेज में अजेय रहने के बाद सुपर-6 मुकाबले में टीम इंडिया ने मेजबान जिम्बाब्वे के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया और 204 रनों की विशाल जीत दर्ज कर अपनी ताकत का एहसास कराया. फिर भारत ने सुपर-6 के अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान को 58 रनों से धोकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








