
India ODI Squad Announcement Live: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान आज, शमी-पंत को मिलेगा चांस?
AajTak
Team India Squad Announcement Live Updates: 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन आज होना है. विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भी इस सीरीज का पार्ट होने वाले हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम की नए साल में पहली परीक्षा न्यूजीलैंड के खिलाफ होने जा रही है. भारतीय टीम कीवियों के खिलाफ 11 जनवरी से तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलने वाली है. टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही किया जा चुका है. वहीं वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा 3 जनवरी (शनिवार) को होनी है.
वनडे सीरीज में टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे. शुभमन साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में चोट के कारण भाग नहीं ले पाए थे, ऐसे में केएल राहुल ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी. उस सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम किया था. टीम अनाउसमेंट से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
सबसे बड़ा सवाल यह है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इस सीरीज के लिए चुना जाएगा या नहीं. ऋषभ पंत ने आठ साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में केवल 31 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान 35 से कम का औसत उनके टैलेंट की पूरी तस्वीर नहीं दिखाता, लेकिन यह जरूर बताता है कि चयनकर्ताओं ने उन्हें लगातार नजरअंदाज किया है. ये हो सकता है ऋषभ को स्क्वॉड में जगह मिले या उनके स्थान पर ईशान किशन को टीम में शामिल किया जाए.
ध्रुव जुरेल भी पेश कर रहे दावेदारी ध्रुव जुरेल भी विकेटकीपर के तौर पर दावेदारी पेश कर रहे हैं. घरेलू क्रिकेट में ईशान किशन और ध्रुव जुरेल का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है. किशन ने मध्यक्रम में उपयोगी पारियां खेली हैं, जबकि जुरेल का बड़ा शतक भी उनके दावे को मजबूत करता है. हालांकि सवाल यही है कि टीम में जगह तय करने का पैमाना सिर्फ हालिया फॉर्म होना चाहिए या फिर दबाव में खेलने की क्षमता, मैच का रुख बदलने की काबिलियत और अनुभव को भी बराबर तवज्जो मिलनी चाहिए. इन मानकों पर देखें तो ऋषभ अब भी बाकी विकल्पों से आगे दिखाई देते हैं. उधर श्रेयस अय्यर को शायद ही चांस मिले क्योंकि उन्होंने अभी तक फिटनेस टेस्ट पास नहीं किया है. भारतीय चयनकर्ता मैच फिट खिलाड़ियों के साथ ही जाना चाहेंगे.
तेज गेंदबाजी विभाग को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है. टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जाएगा, लेकिन इसके बाद चयनकर्ताओं की आगे की योजना साफ नजर नहीं आती. अब देखना यह होगा कि हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को भी आराम दिया जाता है या फिर उन्हें वनडे टीम में आजमाने का यह मौका माना जाएगा. अनुभवी तेज गेंदबाजों मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी में से किसी एक की स्क्वॉड में एंट्री हो सकती है. शमी आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद से टीम से नदारद हैं. वहीं सिराज को व्हाइट बॉल क्रिकेट में ज्यादा मौका नहीं मिल रहा है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए संभावित भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन/ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल और नीतीश कुमार रेड्डी.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








