
India LPG Crisis: ईरान युद्ध के बीच बड़ी राहत! हजारों टन LPG लेकर भारत पहुंचा 'पाइक्सिस पायनियर' जहाज, दूर होगी गैस की दिक्कत
ABP News
India LPG Crisis: देश में जारी गैस की किल्लत के बीच कर्नाटक के न्यू मंगलुरु पोर्ट पर अगले हफ्ते तक 72,700 टन LPG पहुंचनी है. इस सिलसिले की शुरुआत हो चुकी है. एक जहाज रविवार को पहुंच गया है.
मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से एशियाई देशों को गैस और तेल की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. इस दौरान भारत में भी LPG की क्राइसिस देखने को मिल रही है. हालांकि, इस बीच राहत पहुंचाने वाली खबर सामने आई है. पाइक्सिस पायनियर नाम का एक जहाज एलपीजी गैस लेकर रविवार (22 मार्च) को भारत आ गया है.
'द हिंदू' की रिपोर्ट के मुताबिक न्यू मंगलुरु बंदरगाह पर अगले हफ्ते बड़ी मात्रा में एलपीजी यानी गैस पहुंचने वाली है. जानकारी के अनुसार, कुल मिलाकर करीब 72,700 टन एलपीजी आ सकती है और इसकी शुरुआत हो चुकी है.
सबसे पहले रविवार को एक टैंकर आया है, जिसमें 16,714 टन एलपीजी गैल लदी है. यह टैंकर पाइक्सिस पायनियर है, जिसमें सिंगापुर का झंडा लगा हुआ है. इसका कुल वजन 47,236 टन है. यह जहाज पोर्ट ऑफ नेडरलैंड से 14 फरवरी को चला था और यहां एजिस लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के लिए एलपीजी उतारेगा. इसके बाद यह जहाज सोमवार सुबह वापस रवाना हो जाएगा.
दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आएगा गैस

'चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल-LPG के बढ़ेंगे दाम', मिडिल ईस्ट में जंग को लेकर राहुल गांधी की भविष्यवाणी
Assembly Elections in India:












