
Himachal Budget News: हिमाचल के CM का वेतन आधा, दिहाड़ीदारों को राहत, जानें बजट के बड़े फैसले
ABP News
Himachal Budget News In Hindi: आर्थिक चुनौतियों के बीच मुख्यमंत्री सहित अधिकारियों के वेतन में कटौती की गई है. दिहाड़ीदारों का मानदेय बढ़ाया गया है और कर्मचारियों के भुगतान समय पर करने का लक्ष्य.
हिमाचल प्रदेश सरकार ने बजट 2026-27 में एक साथ कई बड़े और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं. जहां एक ओर आम कर्मचारियों और दिहाड़ीदारों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है. वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री से लेकर वरिष्ठ नौकरशाहों तक के वेतन को अस्थाई रूप से स्थगित करने का कड़ा निर्णय लिया गया है. बजट में राजस्व घाटा 6577 करोड़ रुपये और राजकोषीय घाटा 9658 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है जो प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों को दर्शाता है.
बजट में विधायक क्षेत्र विकास निधि को 2 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ 25 लाख रुपये किया गया है. यानी निधि में 25 लाख रुपये की बढ़ोतरी की गई है जिससे विधायक अपने क्षेत्र में अधिक विकास कार्य करवा सकेंगे.
बजट में वेतन स्थगन को लेकर बड़ा और कठोर फैसला लिया गया है. मुख्यमंत्री का 50 फीसदी वेतन 6 माह के लिए स्थगित किया गया है. उपमुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और मंत्रियों का 30 फीसदी वेतन अस्थाई रूप से रोका जाएगा जबकि विधायकों का 20 फीसदी वेतन स्थगित होगा. चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का वेतन भी 20 फीसदी स्थगित किया जाएगा.
मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिवों और प्रधान सचिवों का 30 फीसदी वेतन रोका जाएगा. DGP और विभाग प्रमुखों यानी HOD का भी 30 फीसदी वेतन स्थगित होगा. ग्रुप A और B कर्मियों का वेतन 6 माह के लिए 3 फीसदी स्थगित किया गया है.

'चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल-LPG के बढ़ेंगे दाम', मिडिल ईस्ट में जंग को लेकर राहुल गांधी की भविष्यवाणी
Assembly Elections in India:












