
अमेरिका की FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर का निधन, डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
ABP News
एफबीआई के पूर्व निदेशक रॉबर्ट मुलर का निधन हो गया. वह 81 साल के थे. मुलर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूस के साथ कथित संबंधों की दो साल तक चली विवादास्पद जांच का नेतृत्व किया था.
एफबीआई के पूर्व निदेशक रॉबर्ट मुलर का निधन हो गया. वह 81 साल के थे. मुलर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूस के साथ कथित संबंधों की दो साल तक चली विवादास्पद जांच का नेतृत्व किया था. एफबीआई के पूर्व डायरेक्टर की मौत पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट कर प्रतिक्रिया दी है.
परिवार ने जारी किया बयान
परिवार की ओर से बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी गई है. जिसमें कहा गया, 'गहरे दुख के साथ, हम यह खबर साझा कर रहे हैं कि बॉब का कल रात निधन हो गया. उनका परिवार निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है.' हालांकि परिवार की ओर से यह नहीं बताया कि मुलर की मौत के पीछे क्या कारण रहे.
रॉबर्ट मुलर की मौत पर क्या बोले ट्रंप?













