
Puducherry Election 2026: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखें लिस्ट
ABP News
Puducherry Election 2026: बीजेपी ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. इस दौरान बैठक में पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए.
भारतीय जनता पार्टी की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक 18 मार्च 2026 को हुई. इस बैठक की अध्यक्षता नितिन नबीन ने की. बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह समेत पार्टी के अन्य बड़े नेता भी मौजूद रहे. इस बैठक में पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों के नाम तय किए गए है.
पुडुचेरी के मन्नादिपेट सीट से ए. नमासिवायम को उम्मीदवार बनाया गया है. ओस्सुडु (एससी) सीट से ई. थीप्पैनथन को टिकट दिया गया है. कालापेट सीट से पी.एम.एल. कल्याणसुंदरम को उम्मीदवार बनाया गया है. राज भवन सीट से वी.पी. रामलिंगम को मौका मिला है. इसी तरह मुदलियारपेट सीट से ए. जॉनकुमार को उम्मीदवार घोषित किया गया है. मानावेली सीट से एम्बलम आर. सेल्वम को टिकट दिया गया है. थिरुनल्लार सीट से जी.एन.एस. राजशेखरन को उम्मीदवार बनाया गया है.
खबर अपडेट की जा रही है...













