
डलहौजी में भयानक हादसा! सैलानियों की गाड़ी गहरी खाई में गिरी, 3 की हुई मौत
ABP News
Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के डलहौजी-करेलाणु रोड पर एक टूरिस्ट गाड़ी गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में तीन पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
Himachal Pradesh Accident News: हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां डलहौजी-करेलाणु रोड पर एक टूरिस्ट गाड़ी गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में तीन पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी पर्यटक जालंधर के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो घूमने के लिए डलहौजी आए थे.
पुलिस के मुताबिक, गाड़ी में कुल छह लोग सवार थे. हादसा इतना भीषण था कि दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल लड़की ने पठानकोट ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. अन्य घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे तुरंत पठानकोट रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य का इलाज डलहौजी के सिविल अस्पताल में चल रहा है.
हादसे में वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया
बता दें कि यह हादसा गांधी चौक के पास करेलाणु रोड पर हुआ. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, टूरिस्ट गाड़ी अचानक नियंत्रण खो बैठी और करीब डेढ़ किलोमीटर गहरी खाई में जा गिरी. गिरने के बाद गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

'चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल-LPG के बढ़ेंगे दाम', मिडिल ईस्ट में जंग को लेकर राहुल गांधी की भविष्यवाणी
Assembly Elections in India:












