
बिहार में नई सरकार से पहले ललन सिंह से क्यों मिलने पहुंचे निशांत कुमार? कहा- 'उनसे मिलकर…'
ABP News
Bihar New Government: निशांत कुमार ने ललन सिंह संग मुलाकात की दो तस्वीरों को अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है. उन्होंने बताया है कि वे क्यों उनसे मिलने के लिए गए थे.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने शनिवार (21 मार्च, 2026) को जेडीयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मुलाकात की. राजधानी पटना में ललन सिंह के आवास पर ही ये मिलना-जुलना हुआ है. इस मुलाकात के पीछे की वजह क्या है यह हर कोई जानना चाह रहा है. यह भी समझना चाह रहा है कि जब बिहार में नई सरकार की तस्वीर दिखने वाली है तो इन दोनों नेताओं की मुलाकात के क्या कारण हैं?
इस बारे में खुद निशांत कुमार ने जानकारी दी है. उन्होंने ललन सिंह से मुलाकात की दो तस्वीरों को अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है. इसके साथ ही अपने पोस्ट के माध्यम से उन्होंने यह भी बताया है कि वे क्यों मिलने के लिए गए थे.
निशांत कुमार ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है, "आज हम सबके अभिभावक, माननीय केंद्रीय मंत्री श्री ललन सिंह जी के आवास पर उनका कुशल क्षेम जानने गया था. उनसे मिलकर हमेशा बहुत कुछ सीखता रहा हूं. आज भी उनसे प्रदेश और देश के कई मसलों पर बात हुई. उनका मार्गदर्शन मिला. आज की यह आत्मीय मुलाकात हमेशा की तरह बहुत सुखद रही."
आज हम सबके अभिभावक, माननीय केंद्रीय मंत्री श्री ललन सिंह जी के आवास पर उनका कुशल क्षेम जानने गया था। उनसे मिलकर हमेशा बहुत कुछ सीखता रहा हूं। आज भी उनसे प्रदेश और देश के कई मसलों पर बात हुई। उनका मार्गदर्शन मिला। आज की यह आत्मीय मुलाकात हमेशा की तरह बहुत सुखद रही।@Jduonline… pic.twitter.com/TkqCx7yjJX













