
'एयरपोर्ट पर तैनात कर देंगे ICE एजेंट', सीनेट में पास नहीं हुआ फंडिंग वाला बिल तो बौखला उठे ट्रंप
ABP News
अमेरिका में DHS से जुड़ा फंडिंग विवाद तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है. मंडराए सरकारी फंडिंग के संकट के बीच में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है.
अमेरिका में डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) से जुड़ा फंडिंग विवाद तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है. अमेरिका में मंडराए सरकारी फंडिंग के संकट के बीच में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो टूक कहा कि अगर कांग्रेस में डेमोक्रेट्स फौरन एयरपोर्ट सिक्योरिटी के लिए फंडिंग पर राजी नहीं होते हैं तो वह अमेरिकी एयरपोर्ट्स पर फेडरल इमिग्रेशन एजेंट की तैनाती करेंगे.
ट्रंप ने सोमालिया से आए प्रवासियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि वे 'भ्रष्ट' गवर्नर, अटॉर्नी जनरल और कांग्रेसवुमन इल्हान उमर की मंजूरी से मिनेसोटा राज्य में दाखिल हुए हैं जो कभी एक महान राज्य था.
क्या बोले ट्रंप?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ परट्रंप ने पोस्ट किया, 'अगर कट्टरपंथी वामपंथी डेमोक्रेट तुरंत हमारे देश, विशेष रूप से हमारे हवाई अड्डों को फिर से स्वतंत्र और सुरक्षित बनाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं, तो मैं अपने प्रतिभाशाली और देशभक्त ICE एजेंटों को हवाई अड्डों पर तैनात कर दूंगा, जहां वे अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था लागू करेंगे, जिसमें हमारे देश में आए सभी अवैध प्रवासियों की तत्काल गिरफ्तारी भी शामिल है, विशेष रूप से सोमालिया से आए लोगों पर, जिन्होंने भ्रष्ट गवर्नर, अटॉर्नी जनरल और कांग्रेसवुमन इल्हान उमर की मंजूरी से मिनेसोटा राज्य को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है.'













