
तो क्या 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा हवाई किराया? एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने दिया बड़ा संकेत
ABP News
US-Israel-Iran War: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध और तेल संकट का असर भारतीय एयरलाइंस पर बढ़ता जा रहा है. 1 अप्रैल से विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में वृद्धि की संभावना है.
US-Israel-Iran War: पश्चिम एशिया में जारी जंग और भू-राजनीतिक अस्थिरता का असर अब भारत की एयरलाइंस कंपनियों पर भी दिखने लगा है. सरकार ने संकेत दिए हैं कि 1 अप्रैल से विमानों के ईंधन (एविएशन टरबाइन फ्यूल-ATF) की कीमतों में बढ़ोतरी संभव है. हालांकि, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि यात्रियों पर इसका तुरंत बोझ नहीं डाला जाएगा और इस दिशा में प्रयास जारी हैं.
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि एटीएफ की कीमतें हर महीने की पहली तारीख को तय की जाती हैं और ऐसे में संभावित असर 1 अप्रैल से दिख सकता है. उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर एयरलाइंस कंपनियों के साथ बातचीत जारी है. नायडू ने स्वीकार किया कि एयरलाइंस वित्तीय दबाव में हैं, लेकिन सरकार की प्राथमिकता सुरक्षित और नियमित परिचालन सुनिश्चित करना है.
(खबर अपडेट हो रही है...)

'चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल-LPG के बढ़ेंगे दाम', मिडिल ईस्ट में जंग को लेकर राहुल गांधी की भविष्यवाणी
Assembly Elections in India:












