
Rajasthan News: जयपुर में ईद पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, नमाजियों पर बरसाए फूल, दिया भाईचारे का संदेश
ABP News
Rajasthan News In Hindi: जयपुर में ईद के मौके पर हिंदू समुदाय ने नमाजियों पर फूल बरसाकर भाईचारे की मिसाल पेश की. इस पहल ने हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक सद्भाव का मजबूत संदेश दिया.
देश में ईद की धूम है. वहीं राजस्थान के जयपुर में ईद-उल-फितर के मौके पर हिंदू समुदाय के लोगों ने मुस्लिम नमाजियों पर फूल बरसाकर बधाई दी है. यह आयोजन हिंदू-मुस्लिम एकता समिति के तत्वावधान में ईदगाह में हुआ, जहां सुबह नमाज के दौरान यह अनोखी तस्वीर देखने को मिली. इस पहल ने भाईचारे और सौहार्द का मजबूत संदेश दिया.
ईद की सुबह बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पारंपरिक वेशभूषा में ईदगाह पहुंचे और शांतिपूर्वक नमाज अदा की. एएनआई के अनुसार, इसी दौरान हिंदू समुदाय के सदस्य वहां मौजूद रहे और नमाज खत्म होते ही नमाजियों पर फूलों की बारिश की. इस दृश्य ने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया और आपसी प्रेम का संदेश फैलाया.
#WATCH | Rajasthan: Members of the Hindu community, under the aegis of Hindu-Muslim Ekta Samiti, shower flower petals on members of the Muslim community who offered namaz at Eidgah in Jaipur, on Eid ul-Fitr. pic.twitter.com/GMTOmnpnD4
हिंदू-मुस्लिम एकता समिति से जुड़े राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि समाज में कुछ लोग भेदभाव फैलाने की कोशिश करते हैं, जो गलत है. उन्होंने कहा कि राम के बिना रमजान नहीं और ईद के बिना दिवाली अधूरी है. उनका उद्देश्य यही है कि सभी धर्मों के लोग मिलकर रहें और एकता का संदेश आगे बढ़ाएं.













