
ईरान से तेल खरीद सकता है भारत, जंग के बीच बड़ी राहत, अमेरिका ने क्यों लिया यू-टर्न?
ABP News
India to Buy Iranian Oil: अमेरिका द्वारा अस्थायी रूप से प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद भारतीय रिफाइनर दोबारा ईरानी तेल खरीदने की तैयारी कर रहे हैं.
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. अमेरिकी प्रशासन ने अचानक रुख बदलते हुए ईरानी तेल पर अस्थायी छूट दे दी है, जिसके बाद भारतीय रिफाइनर फिर से ईरान से तेल खरीदने की तैयारी में हैं. यह फैसला ऐसे समय आया है जब ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है और एशियाई देश नए विकल्प तलाश रहे हैं.
भारतीय रिफाइनरों की तैयारीतीन भारतीय रिफाइनिंग सूत्रों ने बताया कि वे ईरानी तेल खरीदने की योजना बना रहे हैं, लेकिन इसके लिए सरकार के निर्देश और अमेरिका से भुगतान जैसी शर्तों पर स्पष्टता का इंतजार किया जा रहा है. भारत, जिसके पास अन्य बड़े एशियाई देशों के मुकाबले कम तेल भंडार है, हाल ही में अमेरिकी छूट के बाद रूसी तेल की बुकिंग भी तेजी से कर चुका है.
अमेरिका का यू-टर्न और 30 दिन की छूटअमेरिकी प्रशासन ने 30 दिनों के लिए ईरानी तेल खरीद पर छूट दी है. स्कॉट बेसेंट के अनुसार, यह छूट उन तेल खेपों पर लागू होगी जो 20 मार्च तक जहाजों पर लोड हो चुकी हैं और 19 अप्रैल तक डिलीवर की जाएंगी. खास बात यह है कि डोनाल्ड ट्रंप ने 2018 में ईरान पर सख्त प्रतिबंध लगाए थे, लेकिन अब वही प्रशासन अस्थायी राहत दे रहा है, जिसे बड़ा यू-टर्न माना जा रहा है.
एशिया में बढ़ती हलचलभारत के अलावा एशिया के अन्य रिफाइनर भी यह जांच कर रहे हैं कि वे ईरानी तेल खरीद सकते हैं या नहीं. हॉर्मुज जलसंधि में तनाव और आपूर्ति में रुकावट के कारण पूरे क्षेत्र में रिफाइनरियां कम क्षमता पर चल रही हैं और ईंधन निर्यात घटाना पड़ रहा है.













