
ईरान ने 4000KM दूर डिएगो गार्सिया पर दागी मिसाइल, पेजेशकियान ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त... मिडिल ईस्ट में 5 बड़े अपडेट
ABP News
US-Israel-Iran War: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने पीएम मोदी से कहा कि इस युद्ध की शुरुआत ईरान ने नहीं की थी, लेकिन हम वैश्विक नेताओं से फोन पर या आमने-सामने बातचीत के लिए हमेशा तैयार हैं.
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान ने हिंद महासागर में स्थित डिएगो गार्सिया के अमेरिकी-ब्रिटिश बेस पर दो इंटरमीडियट रेंज बैलिस्टिक मिसाइलों (IRBM) से हमला किया. ईरान के इस मिसाइल हमले ने पूरी दुनिया को चौंका दिया क्योंकि डिएगो गार्सिया की ईरान से दूरी करीब 4,000 किलोमीटर है. इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने इजरायल और अमेरिका के साथ जारी युद्ध को खत्म करने के लिए एक शर्त सामने रखी है. जानें इजरायल-ईरान युद्ध से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स-
ईरान ने डिएगो गार्सिया पर IRBM से किया हमला
ईरान के 4,000 किलोमीटर दूर हिंद महासागर में किए गए हमले ने इजरायल और अमेरिका के साथ-साथ पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया है, क्योंकि ईरान अब तक सार्वजनिक तौर पर यही कहता आया है कि उसकी बैलिस्टिक मिसाइलों की मारक क्षमता 2000 किलोमीटर तक है. यह हमला इस बात की तरफ इशारा करता है कि उसके पास सार्वजनिक तौर पर घोषित क्षमता से कहीं ज्यादा एडवांस और लंबी दूरी की मारक क्षमता रखने वाली मिसाइलें हो सकती है, जिनके बारे में अब तक दुनिया को जानकारी नहीं है.
पेजेशकियान ने PM मोदी को बताई शर्त













