
Haryana News: किसानों के लिए राहत की खबर! बारिश से गेहूं की पैदावार बढ़ने की उम्मीद, विशेषज्ञों ने दी राय
ABP News
Haryana News In Hindi: करनाल में हो रही बारिश पर विशेषज्ञों ने कहा कि वर्तमान बारिश गेहूं की फसल के लिए नुकसानदेह नहीं, बल्कि लाभकारी है. उनके अनुसार गेहूं के लिए ठंडा वातावरण अधिक अनुकूल होता है.
हरियाणा के करनाल में हो रही बारिश ने जहां किसानों की चिंता बढ़ा दी थी, वहीं अब विशेषज्ञों की राय ने इस चिंता को राहत में बदल दिया है. गेहूं की फसल के लिए यह मौसम न केवल अनुकूल है, बल्कि आने वाली पैदावार के लिए भी उम्मीदें मजबूत कर रहा है.
वैज्ञानिक दृष्टिकोण राष्ट्रीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. रतन तिवारी ने स्पष्ट किया कि वर्तमान बारिश गेहूं की फसल के लिए नुकसानदेह नहीं, बल्कि लाभकारी है. उनके अनुसार गेहूं एक शीतकालीन फसल है, जिसे ठंडा वातावरण सबसे अधिक अनुकूल होता है. दाने के विकास में मददगार इस समय गेहूं की फसल दाने बनने और उनके भराव की महत्वपूर्ण अवस्था में है. ऐसे में हल्की से मध्यम बारिश खेतों में आवश्यक नमी बनाए रखती है, जिससे दानों का आकार और गुणवत्ता बेहतर होती है. यही नहीं, इससे उत्पादन बढ़ने की संभावना भी प्रबल हो जाती है.
नूंह में ईद का जश्न, नमाज के बाद गले मिले लोग, अमन और एकता की दी मिसाल
तापमान में गिरावट का लाभ, बारिश के कारण तापमान में आई गिरावट भी फसल के लिए सकारात्मक संकेत है. अधिक तापमान जहां गेहूं की पैदावार को प्रभावित कर सकता है, वहीं यह ठंडा मौसम फसल के संतुलित विकास में सहायक साबित हो रहा है. किसानों के लिए जरूरी सलाह हालांकि विशेषज्ञों ने यह भी आगाह किया है कि जिन खेतों में पानी जमा हो गया है, वहां तुरंत निकासी की व्यवस्था की जाए. जलभराव की स्थिति फसल को नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए समय रहते सतर्कता जरूरी है.













