
India at Paris Olympics 2024 Day 11 Roundup: भारत के खाते में आएंगे 2 GOLD मेडल? नीरज चोपड़ा-विनेश फोगाट से उम्मीदें, हॉकी में आ सकता है कांस्य पदक
AajTak
India at Paris Olympics 2024 Day 11 Roundup: भारत के लिए पेरिस ओलंपिक में 11वां दिन (6 अगस्त) शानदार रहा. नीरज चोपड़ा और विनेश फोगाट ने अपने अपने इवेंट्स में फाइनल में पहुंचकर भारत को खुशखबरी दी है. भारत अब उम्मीद करेगा कि कम से कम कुश्ती और जेवलिन थ्रो में तो गोल्ड मेडल आएं. आइए आपको बताते हैं आखिर भारत के लिए पेरिस ओलंपिक में 11वां दिन कैसा रहा.
India at Paris Olympics 2024 Day 11 Roundup: ओलंपिक शुरू होने से पहले ही से हर भारतीय की जुबां पर एक ही नाम था ..नीरज चोपड़ा और टोक्यो में इतिहास रचने वाले इस भाला फेंक चैम्पियन ने निराश भी नहीं किया. वहीं, कुश्ती के मैट पर विनेश फोगाट के असाधारण प्रदर्शन कर मेडल पक्का किया. दोनों ही एथलीट अपने अपने इवेंट्स में फाइनल में पहुंच गए हैं.
अब विनेश का फाइनल बुधवार (7 अगस्त) को होगा. उनके पास फाइनल जीतकर गोल्ड मेडल जीतने का भी सुनहरा मौका है. वहीं नीरज चोपड़ा 8 अगस्त को रात 11 बजकर 50 मिनट पर गोल्ड मेडल जीतने के लिए मुकाबले में उतरेंगे. जर्मनी से हार के बावजूद भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्ज मेडल जीत सकती है. आइए आपको बताते हैं आखिर भारत के लिए पेरिस ओलंपिक में 11वां दिन कैसा रहा.
वैसे भारत अब तक मेडल टैली में 3 कांस्य जीतकर 63वें नंबर पर है. वहीं अमेरिका, चीन और ऑस्ट्रेलिया पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर कायम हैं.
गत चैम्पियन नीरज ने मंगलवार को अपने पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर के थ्रो के साथ पुरुष भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया, जबकि महिला पहलवान विनेश (50 किग्रा) ने पहले दौर में अब तक अपराजेय मौजूदा चैम्पियन युई सुसाकी को हराकर बड़ा उलटफेर करने के बाद सेमीफाइनल में जगह बनाई टेबल टेनिस पुरूष वर्ग में भारत को हालांकि निराशा हाथ लगी.
नीरज के साथी भाला फेंक खिलाड़ी किशोर जेना हालांकि फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे, जबकि पुरुष टेबल टेनिस टीम भी प्री क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय चीन के खिलाफ हार के साथ बाहर हो गई.
नीरज चोपड़ा ने पहले ही थ्रो में किया क्वालिफाई ग्रुप बी क्वालिफिकेशन में सबसे पहले थ्रो करने उतरे नीरज ने 89.34 मीटर से सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 8 अगस्त को होने वाले फाइनल के लिए क्वालिफाई किया. नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में भी अपने पहले ही प्रयास में फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया था. नीरज ने ग्रुप ए और बी दोनों में शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई और इस तरह एडक्टर की चोट से जुड़ी चिंताओं को भी पूरी तरह से खारिज कर दिया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










