
IND-W vs BAN-W 1st T20: कप्तान हरमनप्रीत कौर की तूफानी पारी... टीम इंडिया ने बांग्लादेश को पहले टी20 में रौंदा
AajTak
भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मैच में सात विकेट से जीत हासिल की. मीरपुर में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश ने भारत को जीतने के लिए 115 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 22 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया.
भारतीय महिला टीम ने जीत के साथ बांग्लादेश दौरे का आगाज किया है. रविवार (9 जुलाई) को मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने मेजबान टीम को सात विकेट से पराजित किया. मुकाबले में बांग्लादेश ने भारत को जीतने के लिए 115 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 22 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 11 जुलाई को इसी मैदान पर खेला जाएगा.
भारतीय टीम की जीत में कप्तान हरमनप्रीत कौर की अहम भूमिका रही. हरमनप्रीत ने महज 35 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 54 रन बनाए, जिसमें छह चौके और दो सिक्स शामिल थे. इसके अलावा ओपनर स्मृति मंधाना ने भी 34 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच चौके शामिल रहे. शेफाली वर्मा (0) और जेमिमा रोड्रिग्स (11) ने बल्ले से निराश किया. बांग्लादेश की ओर से सुल्ताना खातून ने दो और मारुफा अख्तर ने एक विकेट लिया.
That's that from the 1st T20I. A convincing 7-wicket win in the first T20I over Bangladesh and #TeamIndia take a 1-0 lead in the series. Captain @ImHarmanpreet (54*) hits the winning runs as we win with 22 balls to spare. Scorecard - https://t.co/QjTdi2Osrg #BANvIND pic.twitter.com/zeSveT5nHF
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेशी टीम के बल्लेबाजों ने काफी धीमी बल्लेबाजी की और उसने 20 ओवर्स में पांच विकेट पर 114 रन बनाए. धीमी बल्लेबाजी के कारण मेजबान टीम की कोई भी खिलाड़ी 30 रन के स्कोर तक नहीं पहुंच सकी. शोर्ना अख्तर ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 28 रन बनाए. उनके अलावा शोभना मोस्त्री ने 23 और शाथी रानी ने 22 रनों का योगदान दिया. भारत की ओर से पूजा वस्त्राकर, शेफाली वर्मा और डेब्यू मैच खेल रही मीनू मणी ने एक-एक विकेट चटकाया.
बांग्लादेश दौरे पर होने हैं कुल छह मुकाबले
बांग्लादेश दौरे पर भारत को तीन टी20 और इतने ही मैचों की ओडीआई सीरीज खेलनी है. बांग्लादेश दौरे के साथ ही भारतीय महिला टीम का बिजी शेड्यूल शुरू हो चुका है. अगले छह महीनों में टीम इंडिया न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का भी दौरा करेगी. वहीं इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया मल्टी फॉर्मेट में टेस्ट खेलेगी. बांग्लादेश के खिलाफ सभी छह मैच शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ही खेले जाने हैं.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












