
Ind vs West Indies 2nd Test: कोहली-अश्विन ने ली विंडीज गेंदबाजों की खबर, पोर्ट ऑफ स्पेन में दूसरे दिन रिकॉर्ड्स की बारिश
AajTak
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन टेस्ट मैच की पहली पारी में 438 रन बनाए. दूसरे दिन के खेल में विराट कोहली और आर. अश्विन ने अपने प्रदर्शन से समां बांध लिया. किंग कोहली ने 121 रनों की यादगार पारी खेली, वहीं अश्विन ने बहुमूल्य 56 रनाए.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन टेस्ट मैच में दूसरे दिन (21 जुलाई) का खेल समाप्त हो चुका है. स्टम्प के समय तक वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 86 रन बना लिए थे. कप्तान क्रेग ब्रेथवेट 37 और डेब्यू मुकाबला खेल रहे किर्क मैकेंजी 14 रन बनाकर नाबाद लौटे. वेस्टइंडीज की ओर से आउट होने वाले इकलौते बल्लेबाज तेजनारायण चंद्रपॉल रहे, जिन्हें रवींद्र जडेजा ने चलता किया.
इससे पहले भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 438 रनों का स्कोर किया. दूसरे दिन के खेल में विराट कोहली और आर. अश्विन ने अपने प्रदर्शन से समां बांध लिया. कोहली ने 206 गेंदों का सामना करते हुए कुल 121 रनों की पारी खेली. वहीं आठवें क्रम पर बैटिंग के लिए उतरे अश्विन ने 56 रन बनाकर भारत को चार सौ रनों के पार पहुंचाने में मदद की. कोहली ने टेस्ट करियर का 29वां और कुल 76वां इंटरनेशनल शतक लगाया, जबकि अश्विन के टेस्ट करियर की 14वीं फिफ्टी रही.
Ending a 5-year wait in his 500th Int'l Game with a 💯 Just @imVkohli things! .#INDvWIonFanCode #WIvIND pic.twitter.com/5j5td33iO2
दूसरे दिन के खेल का पहला सत्र पूरी तरह किंग कोहली के नाम रहा. 87 रनों के स्कोर से दिन की शुरुआत करने वाले कोहली ने केमार रोच की गेंद पर चौके के साथ अपना शतक पूरा किया. विदेशी धरती पर दिसंबर 2018 (पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) के बाद कोहली का यह पहला शतक रहा.
कोहली ने जैक्स कैलिस की इस मामले में बराबरी की
विराट कोहली क्रिकेट इतिहास के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने अपने 500वें इंटरनेशनल मुकाबले में शतक लगाया. इससे पहले कोई भी बल्लेबाज अपने 500वें मुकाबले 50 रन भी नहीं बना पाया था. इससे पहले 500वें मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कुमार संगकारा के नाम था, जिन्होंने 48 रनों की पारी खेली थी.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











