
Ind Vs SL, Team Announcement: टेस्ट में नए दौर का आगाज़, रोहित बने 35वें कप्तान, जानें पूरा रिकॉर्ड
AajTak
भारतीय टेस्ट टीम के पहले कप्तान सीके नायडू थे. नायडू ने 1932-34 के दौरान चार टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी की थी, जिसमें भारत को तीन मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी थी.
Ind Vs SL, Team Announcement: भारतीय क्रिकेट मे नए युग का आगाज हो गया है. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को रोहित शर्मा को टेस्ट टीम की कप्तानी सौंप दी. इसके साथ ही अब तीनों फॉर्मेट में रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखाई देंगे. पिछले साल रोहित को वनडे एवं टी20 टीम का भी कप्तान नियुक्त किया गया था.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












