
IND vs SL, T20, Lucknow: विंडीज के बाद लंका को मजा चखाने 'नवाबों के शहर' लखनऊ पहुंची टीम इंडिया
AajTak
टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ क्लीन स्वीप के बाद श्रीलंका से टी-20 खेलने के लिए लखनऊ पहुंच गई है. टीम इंडिया औऱ श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत गुरुवार से होगी.
अहमदाबाद और कोलकाता में खेली गई वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में जीत दर्ज करने का बाद टीम इंडिया अब अपने अगले अभियान की तरफ आगे बढ़ चुकी है. टीम इंडिया अब श्रीलंका के खिलाफ 3 टी-20 मुकाबलों का आगाज करने के लिए नवाबों के शहर लखनऊ पहुंच गई है. यहां 3 मुकाबलों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है. 24 फरवरी से शुरू हो रही टी-20 सीरीज में भारतीय टीम को जीत की पूरी उम्मीद है, सीरीज के अगले 2 मुकाबले धर्मशाला में खेले जाएंगे. Touchdown Lucknow📍#TeamIndia arrive in Lucknow for the 1st @Paytm #INDvSL T20I 👍 pic.twitter.com/jm5ceNUjQB

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












