
IND vs SL: भारत में श्रीलंका का बुरा हाल... 40 साल में अब तक एक भी टेस्ट जीत नहीं
AajTak
श्रीलंका टीम ने क्रिकेट इतिहास में अब तक भारतीय जमीन पर कोई भी टेस्ट मैच नहीं जीता है. टीम ने सबसे पहला भारत दौरान 1982 में किया था, तब एक टेस्ट हुआ था, जो ड्रॉ रहा था....
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है. यहां टी20 मैचों की सीरीज में उसने 0-3 से हार झेली है. अब टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. पहला मैच 3 मार्च से मोहाली में खेला जाएगा. इस बार भारत दौरे पर श्रीलंकाई टीम अपने एक शर्मनाक रिकॉर्ड को तोड़ना चाहेगी.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












