
IND vs SL: कप्तान रोहित का बड़ा बयान, कहा- संजू सैमसन वर्ल्ड कप के लिए दौड़ में शामिल
AajTak
भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ पहला टी-20 मुकाबला लखनऊ में गुरुवार को खेलना उतरेगी. मुकाबले से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के सेलेक्शन को लेकर एक बड़ी बात कह दी है.
श्रीलंका के खिलाफ लखनऊ में शुरुआती टी-20 से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है. भारतीय टीम इस वक्त अक्टूबर में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए ऑडिशन में मोड में हैं. टी-20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है और कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट बेहतर तरीके खिलाड़ियों का पूल तैयार करने में जुटे हैं. भारतीय टीम 3 टी-20 मुकाबलों की सीरीज का पहला मैच 24 फरवरी को खेलेगी.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












