
IND vs SA: डीन एल्गर की साथियों को सलाह, डरकर नहीं... डटकर खेलो
AajTak
एल्गर ने अपनी 96 रनों का नाबाद मैच जिताऊ पारी में कई बार शरीर गेंदें खाई. उन्होंने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया. कप्तान डीन एल्गर ने मैच के बाद अपने साथियों से भी इसी तरह भारतीय तेज गेंबाजों के सामने खड़े रहने की उम्मीद जताई है.
सेंचुरियन में मिली एक बड़ी हार के बाद जोहानिसबर्ग टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए टीम इंडिया को 7 विकेट से हरा दिया. इस टेस्ट में जीत का सबसे बड़ा श्रेय अगर किसी को जाता है तो वो हैं- दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर. जोहानिसबर्ग टेस्ट में 240 रनों का पीछा करते हुए एल्गर ने नाबाद 96 रन बनाए और उन्हीं की पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका सीरीज में 1-1 से बराबरी पर है. That winning feeling 🇿🇦 💚 #SAvIND #FreedomTestSeries #BetwayTestSeries #BePartOfIt pic.twitter.com/8jVlzhyZ9M

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












