
IND vs PAK T20 WC: भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होने देंगे इंद्रदेव? मेलबर्न में नहीं रुक रही झमाझम बारिश, VIDEO
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम को अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होगा. मेलबर्न में लगातार बारिश हो रही है. ऐसे में क्रिकेटर्स, फैन्स के साथ ही आयोजकों के लिए यह चिंता का सबब है.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है. भारतीय टीम को पिछले टी20 वर्ल्ड कप में हार का सामना करना पड़ा था जिसका बदला लेने के लिए मेन इन ब्लू बेताब है. इस अहम मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में होगी. वही बाबर आजम पाकिस्तान टीम की कमान संभालेंगे.
हालांकि इस मुकाबले को लेकर हालात कुछ ठीक नहीं लग रहे हैं. दरअसल मेलबर्न में झमाझम बारिश हो रही है. ऐसे में क्रिकेटर्स, फैन्स के साथ ही आयोजकों के लिए भी यह भी चिंता का सबब है. मुकाबले के दिन यानी कि 23 अक्टूबर को भी मेलबर्न में भारी बारिश के आसार हैं.
23 अक्टूबर को दिन में बारिश की संभावना 82 फीसदी है, जो शाम होते-होते लगभग 99 फीसदी तक पहुंच सकती है. गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई समय के अनुसार भारत-पाकिस्तान का मैच शाम को ही होना है. इस दौरान मेलबर्न का तापमान 17 डिग्री तक रह सकता है.
बारिश से मैच धुलने पर क्या होगा?
अगर बारिश के चलते मैच नहीं हो पाता है है तो ऐसी स्थिति में दोनों ही टीमों को 1-1 अंक मिलेगा. सुपर12 स्टेज के मुकाबलों के लिए कोई रिजर्व डे भी नहीं रखा गया है. ऐसी स्थिति में अगर मैच रद्द होता तो दोनों टीमों में एक-एक प्वाइंट बंट जाएगा. हालांकि हालांकि दोनों ही टीमें एवं फैन्स ऐसा बिल्कुल नहीं चाहेंगे कि मैच धुल जाए.
भारत ने इस मैदान पर खेले हैं चार मैच

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












