
IND vs PAK T20 WC: टीम इंडिया देगी दिवाली गिफ्ट! मेलबर्न में पाकिस्तान से महामुकाबला, पूरा होगा पिछले साल का बदला?
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम की कोशिश इस मुकाबले को जीत पिछले साल के वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला चुकता करने पर होगा. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर यह ब्लॉकबस्टर मुकाबला खेला जाना है.
टी20 वर्ल्ड कप में रविवार (23 अक्टूबर) को टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी. ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला खेला जाएगा. भारतीय टीम की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर पिछले साल के वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला चुकता करने पर होगा. भारतीय टीम यदि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला जीतती है तो यह करोड़ों भारतीय फैन्स के लिए 'दिवाली गिफ्ट' से कम नहीं होगा.
भारतीय टीम में रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली और सूर्या बल्ले से धमाल मचाना चाहेंगे. वहीं बॉलिंग यूनिट में मोहम्मद शमी पर निगाहें होंगी. शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में हुए प्रैक्टिस मैच के दौरान आखिरी ओवर में कहर ढाया था. हर्षल पटेल को भी प्लेइंग-11 में चांस मिल सकता है. ऑलराउंडर हार्दिक और अक्षर भी कमाल दिखाना चाहेंगे.
उधर एशिया कप के मुकाबले पाकिस्तान टीम में कई बदलाव किए हैं. फखर जमां अब भी चोटिल हैं जबकि हैदर अली और शान मसूद अंदर आ गए हैं. मोहम्मद नवाज और शादाब खान उपयोगी बल्लेबाजी कर सकते हैं. इसके चलते पाकिस्तान को तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरने में आसानी होती है. उधर शाहीन आफरीदी भी पूरी तरह फिट हो चुके हैं.
मैच के दिन बारिश की संभावना
तीन दिनों की लगातार बारिश के बाद मेलबर्न में शनिवार को बारिश नहीं हुई थी, लेकिन मैच के दिन अब भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की जा रही है. यदि मौसम कोई व्यवधान नहीं डालती है तो मुकाबला जरूर शुरू होगा. टी 20 विश्व कप के पिछले संस्करण में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने भले ही निराशाजनक खेल दिखाया हो. लेकिन अब हालात बदल चुके हैं और मेन इन ब्लू फिलहाल जबरदस्त फॉर्म में है.
पिछले विश्व कप के बाद से भारत और पाकिस्तान दो बार आमने-सामने हुए हैं. ये दोनों मैच एशिया कप 2022 के दौरान हुए थे. जहां भारत ने उस टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में पाकिस्तान को हराया, वहीं पाकिस्तान ने सुपर-4 में जीत हासिल की. खास बात यह है कि दोनों मुकाबले आखिरी ओवर तक गए थे जिससे मैच के रोमांचक का अंदाजा लगाया जा सकता है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








