
IND vs PAK: सियासत, दबाव और डेडलॉक के बीच… आखिर किसने बचाया क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला?
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में IND vs PAK मुकाबला दस दिन के गंभीर गतिरोध के बाद आखिरकार पटरी पर लौटा, जब पाकिस्तान सरकार ने अपना रुख बदलते हुए टीम को खेलने की अनुमति दी. बांग्लादेश प्रकरण से शुरू हुए विवाद, ‘फोर्स मेज्योर’ के हवाले और ICC-PCB तनातनी के बीच मामला आर्थिक दांव, प्रसारण हितों और ICC के राजस्व मॉडल तक पहुंच गया था.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा मैच रद्द होने की कगार पर था. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) आमने-सामने थे. बयान, बहिष्कार, ‘फोर्स मेज्योर’ और राजनीतिक दबाव...सब एक साथ थे. दस दिन तक चला यह टकराव आखिरकार इस हफ्ते खत्म हुआ, लेकिन यह अंत जितना अचानक दिखा, उतना आसान नहीं था.
पाकिस्तान सरकार ने आखिरकार अपना रुख बदला और सलमान अली आगा की कप्तानी वाली टीम को 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेलने की अनुमति दे दी. सोमवार रात इसकी घोषणा हुई. ठीक उसी समय जब ICC ने साफ कर दिया कि बांग्लादेश पर टूर्नामेंट से हटने और भारत यात्रा से इनकार करने के लिए कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा.
संदेश साफ था- संकट टल गया है. लेकिन यह संकट कितना बड़ा था, इसका अंदाजा ICC मुख्यालय की बेचैनी से लगाया जा सकता है.
ICC के लिए यह सिर्फ मैच नहीं, अरबों का सवाल था
भारत-पाकिस्तान मुकाबला क्रिकेट कैलेंडर का सामान्य मैच नहीं है. यह प्रसारण अधिकारों, स्पॉन्सरशिप और ग्लोबल व्यूअरशिप का सबसे बड़ा इंजन है. अगर यह मैच नहीं होता, तो आर्थिक झटका भारी पड़ता. सिर्फ मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप नहीं, बल्कि ICC के भविष्य के इवेंट्स और राजस्व वितरण मॉडल तक पर असर पड़ सकता था.
यही वजह थी कि पाकिस्तान सरकार के बहिष्कार ऐलान के बाद ICC के शीर्ष अधिकारी असहज थे. हालात तेजी से बिगड़ रहे थे.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









