
IND vs NZ U19 World Cup Live Score: भारत-न्यूजीलैंड मैच में अब तक नहीं हो सका टॉस, गीली आउटफील्ड बनी वजह
AajTak
India vs New Zealand, U19 World Cup 2026: बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का मुकाबला है. भारतीय टीम ने यूएसए और बांग्लादेश के खिलाफ शानदार जीतें हासिल कर अगले राउंड का टिकट कटा लिया था.
India vs New Zealand, U19 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में आज (24 जनवरी) भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में है. मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे होना था. हालांकि गीली आउटफील्ड के चलते टॉस नहीं हो पाया है.
भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें पहले ही अगले राउंड में जगह बना चुकी है. भारत ने अपने पहले मैच में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) को डीएलएस नियम के तहत 6 विकेट से हराया. फिर उसने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में डीएलएस नियम के तहत 18 रनों से जीत हासिल की थी.
नामीबिया और जिम्बाब्वे की सहमेजबनी में इस बार अंडर-19 वर्ल्ड कप आयोजित हो रहा है. इसके मुकाबले हरारे, बुलावायो और विंडहोक में खेले जा रहे हैं. पांच बार की चैम्पियन टीम भारत को ग्रुप-ए में रखा गया है, जिसमें न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और यूएसए की टीम्स भी शामिल हैं. अंडर-19 वर्ल्ड कप के मौजूदा संस्करण का खिताबी मुकाबला 6 फरवरी को हरारे में खेला जाना है.
भारत की संभावित प्लेइंग-11: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हरवंश पंगालिया, आरएस अम्बरीश, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन और खिलान पटेल.
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11: आर्यन मान, ह्यूगो बोग, टॉम जोन्स (कप्तान), स्नेहिथ रेड्डी, मार्को एल्पे (विकेटकीपर), जैकब कॉटर, जसकरन संधू, कैलम सैमसन, फ्लिन मोरे, सेल्विन संजय और मेसन क्लार्क.
अंडर-19 क्रिकेट में भारतीय टीम का पलड़ा न्यूजीलैंड के खिलाफ काफी भारी रहा है. दोनों के बीच अब तक 21 यूथ ओडीआई मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 18 मैचों में जीत हासिल की. जबकि 3 मुकाबलों में कीवी टीम को जीत नसीब हुई

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








