
Ind Vs Nz Test, Shreyas Iyer: अस्पताल के बेड से टेस्ट टीम तक का सफर...चंद महीनों में बदली प्लेयर की किस्मत
AajTak
न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट में श्रेयस अय्यर का डेब्यू हो सकता है. कुछ वक्त पहले चोट के चलते श्रेयस अय्यर मैदान से बाहर थे और अब वह टेस्ट टीम का हिस्सा हैं. श्रेयस ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है...
Ind Vs Nz Test, Shreyas Iyer: टी-20 सीरीज पर फतेह पाने के बाद भारतीय टीम अब नए सफर की शुरुआत कर रही है. 25 नवंबर से कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट खेला जाना है, ऐसे में कोच राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया इस मिशन की शुरुआत कर रही है. खास बात ये है कि टीम में श्रेयस अय्यर की भी एंट्री हुई है. श्रेयस के लिए ये सफर खास रहा है क्योंकि कुछ महीने पहले ही वो चोट के चलते अस्पताल में थे और अब सीधे टेस्ट टीम का हिस्सा बन गए हैं. श्रेयस अय्यर ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने इलाज के वक्त के विजुअल साझा किए. और फिर उसमें टेस्ट जर्सी में फोटोशूट की तस्वीरें दिखाईं. श्रेयस अय्यर कुछ महीने में ही अस्पताल के बेड से भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा बने हैं.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












